फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The peon had burnt the clerk by spraying inflammable

ज्वलनशील स्प्रे कर चपरासी ने जला डाला था लिपिक को

Thu, 24 Feb 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The peon had burnt the clerk by spraying inflammable
बलिया। शहर कोतवाली के मिड्ढी में आग लगने से हुई गन्ना विभाग के कनिष्ठ लिपिक की मौत कोई हादसा नहीं था। बल्कि अपने ही विभाग के चपरासी ने लेनदेन के विवाद में लिपिक की हत्या की थी। उसने लिपिक के शरीर पर ज्वलनशील स्प्रे किया था और आग लगा दी थी। अधिक शराब पीने से लिपिक इसका विरोध नहीं कर पाया था। पुलिस ने आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोचवा गांव का निवासी साजन कुमार (35) गन्ना विभाग में कनिष्ठ लिपिक थे। 18 फरवरी की रात को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपुर मिड्ढी स्थित किराए के कमरे में जलकर उन्की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने मकान स्वामी के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया था। किराए को लेकर विवाद को कारण बताया था, लेकिन पुलिस के खुलासे में कोई और कहानी सामने आई है। एएसपी विजय त्रिपाटी ने बताया कि हत्या करने वाला गन्ना विभाग का ही चपरासी है। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर व अन्य पहलुओं पर पुलिस ने जांच की। फुटेज में गन्ना विभाग के चपरासी सत्यदेव सिंह निवासी उतरौली थाना सुहवल गाजीपुर की तस्वीर सामने आई तो पुलिस ने उसे दबोच कर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच्चा उगल दी। बताया कि साजन से उससे दस हजार रुपये लिए थे। घटना के दिन भी दोनों ने एक साथ शराब पी थी। लिपिक के होश खोने के बाद उसने ज्वलनशील स्प्रे उसके शरीर पर किया और आग लगी दी। मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed