फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pace of anti-erosion work slowed down the villagers got angry protested and put forward their demands

Ballia News: कटानरोधी कार्य की रफ्तार हुई सुस्त, ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, प्रदर्शन कर रखी मांग

Sun, 08 Jun 2025 05:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

कटानरोधी कार्य की रफ्तार सुस्त होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान इन्होंने प्रदर्शन किया और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग रखी। बात दें कि आने वाले दिनों में अगर बाढ़ आती है तो ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
The pace of anti-erosion work slowed down the villagers got angry protested and put forward their demands
विरोध करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैरिया शिवाल में करीब पांच करोड़ 87 लाख 96 हजार रुपए की लागत से 428 हीटर लंबे कटानरोधी कार्य स्थल पर रविवार को ग्रामीणों ने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया कहा कि जिलाधिकारी खुद मौके पर आकर कटानरोधी कार्य की हकीकत देखें और को जल्द कटान रोधी कार्य पूरा कराए।

विज्ञापन


अन्यथा 48 घंटे के बाद हम लोग कटानरोधी कार्य बंद करा देंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन दिनों से कटानरोधी कार्य बंद है और लूटखसोट के लिए कार्यदायी संस्था कछपि गति से कार्य करवा रहा है। ताकि पानी उफान पर आते ही कटान शुरू होगा और समूचा पैसा कटान की भेंट दिखा कर हजम कर लिया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। उधर,सरयू नदी के जलस्तर में बढोत्तरी दर्ज की गई थी,हालांकि फिलहाल नदी का जलस्तर नीचे सरक रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता ब्रजेश सिंह, प्रशांत उपाध्याय, ग्राम प्रधान परमात्मा गोड़, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ विभाग नदी की लहरों से होने वाली कटान से ग्रामीणों का आशियाना बचाने के लिए कटानरोधी कार्य करा रहा है, लेकिन कभी मजदूरों का मेहनताना भुगतान न होने से मजदूर भग जा रहे है, तो कभी तेज धूप की वजह से काम नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में कटानरोधी कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह आदि लोगों ने पिछले माह तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा था। उस समय उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

तब दो दिनों तक कटानरोधी कार्य में तेजी रही,लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा समय में बिल्कुल काम नहीं हो रहा है। तीन दिनों से काम बिल्कुल ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि कुल आठ डेम्पर बनाना है, जिसमें से छह का बेस बन गया है। जबकि दो बेस में सरयू नदी का पानी भर गया है।

फिलहाल दो बेस तैयार करने के लिए केवल गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। ग्रामीण का कहना है कि मौजूदा समय में शिवाल कटान रोधी कार्य स्थल से कुछ ही दूरी पर कटान हो रहा है और हर रोज कुछ न कुछ उपजाऊ भूमि का हिस्सा नदी में समाहित हो रही है।

यहीं हाल गोपालनगर टाड़ी का है। वहां मुखराम यादव, गणेश यादव, शिवजी यादव आदि लोगों का मकान सरयू नदी की कटान से गिरने वाला है। इन लोगों के मकान का कुछ कुछ हिस्सा रोज गिर रहा है।कटानरोधी कार्य चल रहा है।


मजदूरों की कमी के बावजूद आठ डेम्पर में से छह डेम्पर के अपरन का कार्य पूरा हो चुका है। दो डेम्पर के अपरन का कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। 30 जुलाई तक हर हाल में कटानरोधी कार्य पूरा हो जाएगा।
-संजय मिश्र, अधिशासी अभियंता, बाढ़ विभाग, बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed