फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The missing teenager will be searched through surveillance

Ballia News: सर्विलांस से होगी लापता किशोर की तलाश

Fri, 18 Apr 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The missing teenager will be searched through surveillance
बैरिया। चार दिन पहले कोचिंग गए 16 वर्षीय किशोर के लापता होने के मामले में रेवती पुलिस की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से नाराज पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये लापता बच्चे की तलाश का आश्वासन पीड़ित पिता को दिया है।
विज्ञापन

रेवती थाना अंतर्गत अधिसीझुवा गांव निवासी राजकुमार प्रसाद ने एसपी को पत्र देकर गुहार लगाई है कि उनका पुत्र राहुल कुमार प्रसाद (16) 14 अप्रैल को एक बजे दिन में कोचिंग के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। मामले में रेवती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट के लिए तहरीर दी। लेकिन मुकदमा अब तक दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार से राहुल ने किसी के मोबाइल नंबर से फोन किया और कुछ रुपये की मांग की। तब से अब तक उक्त मोबाइल नंबर बंद है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया है कि जिस मोबाइल नंबर से उसका बच्चा फोन कर पैसे की मांग की थी। उसे सर्विलांस से ट्रेस कर बच्चे की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed