फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants snatched cash and mobile from the priest

पुजारी से नगदी व मोबाइल बदमाशों ने छीना

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched cash and mobile from the priest
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के जानपुर स्थित मां काली मंदिर में रविवार की देर रात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी धमकाकर 12 हजार रुपया व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जानपुर गांव में स्थित मां काली का मंदिर स्थापित है। जिसके पुजारी दयानंद साधु महाराज है। मां काली के साथ-साथ अन्य देवताओं की स्थापित मूर्तियां का पूजा अर्चना इन्हीं के जिम्मे है। प्रतिदिन की तरह पूजा अर्चना करने के बाद खाना खाकर विश्राम कर रहे थे। इसीबीच पांच व छह की संख्या में अज्ञात बदमाश मंदिर में प्रवेश कर गए। जब पुजारी ने पूछा कौन हो आप लोग अज्ञात युवकों ने बताया कि पानी पीने आए हैं। तब तक नशे में धुत बदमाशों ने महाराज के पास जाकर गाली-गलौज झगड़ा करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद मोबाइल तथा 12 हजार रुपया छीनकर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्रों के लोगों में काफी आक्रोश है। पुजारी ने कोतवाली में सूचना देकर मोबाइल व पैसे की बरामदगी की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed