फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The members of the Diploma Engineers Association staged a sit-in for various demands.

विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सदस्यों ने दिया धरना

Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The members of the Diploma Engineers Association staged a sit-in for various demands.
बलिया। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने विभागाध्यक्ष के तानाशाही रवैए के खिलाफ लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड परिसर में सोमवार को धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि विभागाध्यक्ष अपने ही विभाग के पुराने प्रतिष्ठित कार्मिक संघ में तोड़फोड़ की राजनीति एवं लंबित मांगों के प्रति नकारात्मक रवैए से डिप्लोमा संघ परेशान है। इसके लिए पूर्व में हुई बैठक के दौरान संघ ने सर्व सम्मति से आंदोलन का कार्यक्रम घोषित कर दिया था। संघ द्वारा दिए गए संघर्ष नोटिस के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कर समस्याओं का निराकरण करने के लिए विभागाध्यक्ष को 12 जून तक का समय दिया गया था लेकिन वार्ता नहीं की गई। विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग की हठधर्मिता के कारण प्रदेश के जूनियर इंजीनियर आंदोलन करने को विवश है। आंदोलन के क्रम में संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों पत्र प्रदेश सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने के साथ ही ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने चेताया कि यदि 16 जून तक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता एवं समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 17 जून को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स धरना देने के साथ ही ज्ञापन सौंपने का कार्य करेंगे। धरना देने वालों में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष राहुल , एके सिंह, मनीष गुप्ता, चंद्रकांत मिश्र, अजीत वर्मा, अजय वर्मा, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश, कमलेश गुप्ता, विकास सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed