{"_id":"a67d2b4e6a02f0604d73eebcc90a59f3","slug":"the-mathematics-question-paper-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल गणित का पर्चा आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल गणित का पर्चा आउट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार रात से ही हाईस्कूल गणित के प्रथम प्रश्नपत्र संकेतांक 822 सीबी की हल प्रतियां बिकने लगीं। किसी ने इसकी प्रति डीएम को भी मेल कर दी। गुरुवार सुबह जब परीक्षा हुई तो बाजार का प्रश्नपत्र परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मिल गया। इस पर डीएम ने 37 केंद्रों की परीक्षा निरस्त करते हुए दुबारा कराने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले मंगलवार को भी इंटर भौतिकी के प्रथम प्रश्नपत्र की हल कापी बाजार में बिकी थी।
बुधवार रात में ही हाईस्कूल गणित का पर्चा आउट होने की खबर नगरा, भीमपुरा, रसड़ा तथा बेल्थरारोड बाजार में फैल गई। हल पेपर खरीदकर परीक्षार्थी और अभिभावक एक दूसरे को मेल करने लगे। किसी ने इसकी एक प्रति डीएम को भी मेल कर दी। गुरुवार की सुबह जब परीक्षा हुई तो बाजार में बिके हल प्रश्नपत्र और परीक्षा में मिला पर्चा एक जैसा पाया गया। डीएम ने 37 केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी।
उन्होंने परीक्षा दुबारा कराने के लिए अफसरों को पत्र लिखा है। इस बारे में डीएम यशवंत राव ने कहा कि मामले की जांच कर पेपर आउट कराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक एफआईआर दर्ज न कराए जाने के सवाल पर कहा कि मुकदमा दर्ज कराना समस्या का हल नहीं है, कठोर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को भी जिले के नगरा समेत अन्य कई इलाकों में इंटर भौतिकी के प्रथम प्रश्नपत्र की हल कापी 400 से 500 रुपये तक में बिकी थी। व्हाट्स एप और ई मेल के जरिये एकदूसरे तक प्रश्नपत्र की कापी पहुंचाई गई थी।
तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट ः वहीं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिकी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इस दौरान डीएसओ रमेंद्र यादव ने नगर स्थित कुंवर सिंह इंटर कालेज से एक, मीरादेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एसडीआई अखिलेश झा ने एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। दोनों को रस्टीकेट कर दिया गया। शाम के समय में इंटरमीडिएट भौतिकी द्वितीय प्रश्नपत्र में जेडी उत्तर गुलाटी ने एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पाए जाने पर रस्टीकेट कर दिया।