बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कटहल नाले का निरीक्षण किया। कटहल नाले के किमी 3.200 पर सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा था। सिल्ट-सफाई के कार्य की चौड़ाई एवं गहराई की मापी कराई गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, सिचाई को निर्देशित किया कि मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाया जाये तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
कटहल नाले के किमी 2.650 के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को सिंचाई अभियंता द्वारा बताय गया कि इसके आसपास सिल्ट सफाई के लिए मशीन न पहुंचने की समस्या है। इसके कारण सफाई नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि तहसीलदार से सम्पर्क कर मशीन के जाने की व्यवस्था कराकर सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र कराएं। कटहल नाला के शाहपुर के किमी 14.100 के पास सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि गत वर्ष में सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है लेकिन मौके पर नाले में जलकुम्भी पाी गई। उपस्थित किसान संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कटहल नाला एवं सुरहाताल में लगे जलकुम्भी की सफाई कराने की बात बताई। जिलाधिकारी ने ने निर्देश दिया कि जलकुम्भी को निकाल कर जैविक खाद के रूप में प्रयोग में लाए जाए। जलकुम्मी की सफाई के लिए गोरखपुर से मशीन लाई जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जलकुम्भी की सफाई के लिए गोरखपुर से मशीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित से वार्ता करें। सीडीओ प्रवीण वर्मा, एसडीएम जुनेद अहमद, एक्सईएन चंद्र बहादुर पटेल, तहसीलदार सदानंद सरोज उपस्थित रहे।