{"_id":"68950111b66b86ae010df3c2","slug":"the-leak-started-and-was-controlled-after-two-hours-of-effort-ballia-news-c-190-1-svns1007-145672-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शुरू हुआ रिसाव, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शुरू हुआ रिसाव, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के सामने बाढ़ के पानी से हो रहे रिसाव को रोकने में जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बैरिया-मांझी मार्ग स्थित यादव नगर बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह सरयू नदी के बाढ़ का पानी सड़क के नीचे से रिसकर गांव और विद्यालय की ओर बहने लगा। दो घंटे की मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया गया।
उधर, शहर से सटे मिश्रनेवरी क्षेत्र के चाभी घाट के पास बने रिंग बंधे में बृहस्पतिवार की दोपहर गंगा के पानी का रिसाव होने लगा। बालू की बोरी को डालकर रिसाव को बंद किया गया।
गंगा के बाद सरयू ने भी रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे कई इलाकों में रिसाव शुरू हो गया है। लोगों के प्रयास से इसपर काबू पाया जा रहा है। सुबह लगभग सात बजे प्राथमिक विद्यालय यादव नगर के सामने से सरयू नदी का बाढ़ का पानी सड़क के नीचे से रिसने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और रिसाव रोकने का प्रयास किया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाढ़ विभाग के एक्सईएन से बात की। वहीं, बाढ़ विभाग की सक्रियता के बाद एनएचएआई के सहयोग से दो घंटे की मेहनत के बाद रिसाव पर नियंत्रण पाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर उपजिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह भी पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद उस्मान, चांददीयर चौकी प्रभारी एसआई श्याम प्रकाश मिश्रा, सुरेश यादव सहित स्थानीय लोग व अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।