फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The issue of Saryu's cutting echoed in the assembly

विधानसभा में गूंजा सरयू के कटान का मुद्दा

Mon, 18 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The issue of Saryu's cutting echoed in the assembly
घाघरा नदी में हो रहे तेज कटान को रोकने और हो रहे नुकसान के मुआवजे के लिए बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को पत्रक दिया। नियम 301 के तहत इस मुद्दे को उठाया। सरकार पर आरोप लगाया कि लोक महत्व के मुद्दे पर सरकार का थोड़ा भी ध्यान नहीं है। इसके कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि इस इलाके में हुए कार्य नाकाफी हैं। विधानसभा क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा सरयू नदी के किनारे है। कटान की गति अत्यधिक है। बांसडीह ब्लॉक अंतर्गत महाराजपुर और मनियर ब्लाक क्षेत्र में ककरघट्टा, नवकागांव, रिगवंन, गोड़ावली, सुल्तानपुर, खादीपुर, पर्वतपुर, सारंगपुर, कोलकला, हिलासगढ़, कोटवा मलाही चक आदि के ग्रामीणों का हजारों एकड़ खेती योग्य भूमि नदी में समा गई है। किसानों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। महाराजपुर गांव के अस्तित्व पर ही खतरा प्रतीत हो रहा है। बचाने के लिए तत्काल उचित एवं कारगर कदम उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed