फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The investigation team of Lucknow reached the house of the dead and took information from the relatives

Ballia News: मृतकों के घर पहुंची लखनऊ की जांच टीम परिजनों ली जानकारी

Mon, 19 Jun 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The investigation team of Lucknow reached the house of the dead and took information from the relatives
बांसडीह। जिले के दो ब्लाकों में ज्यादा मौतें होने की सूचना पर सोमवार को लखनऊ से आई त्रिस्तरीय टीम ने क्षेत्र का जायजा लिया। संचारी रोग निदेशक डा. एके सिंह व उपचार स्वास्थ्य निदेशक डा. केएन सिंह, डा अभिषेक सिंह, डा अभिषेक मिश्र सीएचसी पहुंचे। गर्मी के बीच विभन्न बीमारियों से मरने वाले लोगों के घर-घर पहुंचकर सर्वे किया। उनके खानपान, रहन सहन, वातावरण, पानी सप्लाई, मृतक की दिनचर्या सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। टीम ने कई गांवों का दौरा कर पानी इत्यादि की सैंपलिंग किया। पर्वतपुर निवासी मृतक अनिल भारती के घर पहुंच बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो से क्षेत्रीय समस्यायों को भी जाना। जांच टीम गिरजा देवी 63 निवासी बड़की सेरिया, राजमुनी 75 निवासी बभनौली, उगा देवी 70 निवासी छोटकी मुड़ियारी, डबलू 16 निवासी बड़की सेरिया, मोतीसरी देवी 80 निवासी बांसडीह, सुदामा मिश्रा 98 निवासी बांसडीह रोड, कौशलिया देवी 95 निवासी आसचौरा, सावित्री चौबे 60 निवासी बांसडीह रोड, चंद्रिका राजभर 80 निवासी बांसडीह सहित अन्य के घर पहुंचकर परिजनों से बात कि। मृतक व उनके परिवार में कोई पहले से बीमारी तो नही थी। आस पास के घरों के परिवारों का सर्वे किया कि कही कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित तो नही है। जिसके चलते ये स्थिति पैदा हुई है। सीएचसी पर इलाज के लिए आए मरीजों को देख और चिकित्सा अधीक्षक बैंकेट्स मआर व डॉ अभिषेक से भी जानकारियां ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed