फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The interceptor caught 99 vehicles running on the roads ignoring the rules

नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ने वाले 99 वाहनों को इंटरसेप्टर ने पकड़ा

Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The interceptor caught 99 vehicles running on the roads ignoring the rules
बलिया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले 99 लोगों पर परिवहन विभाग की तीसरी आंख (इंटरसेप्टर) की मदद से यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम ने जुर्माना लगाया है। इनमें 40 वाहन हाई स्पीड और 59 वाहन ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने के आरोप में चालान हुआ है। उच्च क्षमता के कैमरे और अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर विशेष वाहन यह धरपकड़ का विशेष अभियान बीते 31 अगस्त से 15 सिंतंबर तक चला। जिसके तहत पहले ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले और फिर निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस को चकमा देकर भागने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के उद्देश्य से उप परिवहन आयुक्त वाराणसी ने बीते 12 अगस्त को संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) आजमगढ़ को आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में इंटरसेप्टर का प्रयोग करने का निर्देश दिया था। उसी के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन विभाग ने इंटरसेप्टर विशेष वाहन (कार) ली है। कार में उच्च क्षमता के कैमरे लगे हैं। पूरी तरह डिजिटल कार के सामने से गुजरने वाले वाहनों की कुछ क्षणों में ही पूरी जांच कैमरे में कैद हो जाती है। वाहन दो पहिया हो या चार पहिया। वाहन की रफ्तार, चालक द्वारा लगाई जाने वाली सीट बेल्ट, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन पर बात या फिर शराब के नशे में गाड़ी चलाने इत्यादि के अपराध यह वाहन तत्काल पकड़ लेता है। इसके आधार पर वाहन के साथ मौजूद पुलिस और परिवहन विभाग कर्मी वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस फेल होने पर 220 वाहन का चालान
बलिया। स्कूल खुलने के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग सामान्य वाहनों के साथ स्कूली वाहनों के फिटनेस की पड़ताल में जुट गया है। इसके तहत परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर फिटनेस फेल होने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार तब आरआई ने 220 वाहनों का चालान किया है। जबकि वाहनों के शीशे पर काली फिल्म का प्रयोग करने पर 59 वाहनों और अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 40 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed