{"_id":"f1d3b2352da2dfb3257b8d4fb94a87a1","slug":"the-honor-of-the-new-cardinals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए प्रधानों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए प्रधानों का किया सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर कस्बा के डाक बंगला में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विकास खंड नवानगर के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पंचायती राज के सभापति मो. जियाउद्दीन रिजवी रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पंचायतों को मजबूत करने के बाद ही प्रदेश और देश को मजबूत किया जा सकता है। आज के परिवेश में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसे समझना होगा और गांव व क्षेत्र का विकास ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करना होगा।
कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार गांव के विकास के लिए पहले से खजाना खोल चुकी है। जल्द ही प्रधानों को राजस्व का देखने का अधिकार भी देने जा रही है। ताकि समय रहते नाली और नाबदान के मामले गांव स्तर पर निपट सकें।
विज्ञापन
पार्टी द्वारा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधीर पासवान और नवानगर प्रमुख सुधा यादव पत्नी रामबचन यादव को निर्विरोध जिताने की अपील की। ताकि प्रदेश सरकार और मजबूत हो सके तथा विकास खंड के गांव में सर्वांगीण विकास हो सके।
इस मौके पर डा. मदन राय, संजय जायसवाल, मुन्नीलाल यादव, सुरेंद्र यादव, राजू पांडेय, गुड्डू सिंह, शिवजी यादव त्यागी, ब्रह्मानंद यादव, विश्राम यादव, रणजीत चौधरी, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजी यादव और संचालन