{"_id":"58236f414f1c1b6729b39642","slug":"the-home-minister-also-flagged-changes-chariot","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन रथ को गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाई,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन रथ को गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाई,
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के चौथे परिवर्तन रथ को गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार और काले धन पर मंगलवार रात को लिया गया फैसला ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ने कल कैबिनेट की बैठक में कहा था कि भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं। लोगों को 500 और 1000 के नोट बंद होने से कुछ समय के लिए परेशानी होगी, लेकिन सरकार का यह कदम देश को आर्थिक महाशक्ति की ओर ले जाएगा। काला धन बाहर लाने और पाकिस्तान की ओर से भेजी जा रही जाली करेंसी पर अंकुश के लिए सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से केवल भ्रष्टाचारियों और देश विरोधी तत्वों में हड़कंप है।
गृहमंत्री यहां टाउन पॉलीटेक्निक मैदान पर भाजपा के चौथे परिवर्तन रथ को झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमेरिका में चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रचार के दौरान कहा था कि जीते तो अमेरिका में मोदी की नीतियों को लागू करेंगे।
परिवर्तन रथ को झंडी दिखाने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी आना था, लेकिन वह नहीं आए। परिवर्तन रथ गोरखपुर क्षेत्र के 67 विधानसभा क्षेत्रों से होता हुआ 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तेज विकास और भ्रष्टाचार तथा भाई-भतीजावाद से मुक्त प्रदेश के लिए भाजपा चुनाव मैदान में है। हमने केंद्र से किसानों और गरीबों के लिए तमाम योजनाएं शुरू कीं। विकास के लिए केंद्र के हिस्से से मिलने वाली रकम 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दी, लेकिन सपा की सरकार ने गरीबों, किसानों तक लाभ नहीं पहुंचने दिया। केंद्र की योजनाएं यदि ठीक ढंग से लागू कर दी जाएं तो सन 2022-23 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।
सपा की पारिवारिक आर्र्िथक कलह का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति से प्रदेश को बचाने के लिए अखिलेश को चुनाव आयोग से तत्काल चुनाव कराने के लिए कहना चाहिए।उन्होंने उड़ी में आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उसके जवाब में हमने न केवल घुसकर मारा बल्कि पूरी दुनिया को संदेश भी दिया कि हम इधर भी मार सकते हैं और उधर भी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाने के लिए ही हमने मोदी के शपथ ग्रहण में पाक प्रधानमंत्री समेत सभी पड़ोसियों को बुलाया था। नवाज शरीफ के बुलाने पर उनके पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री पाकिस्तान भी गए थे। लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। जाली नोट पाकिस्तान से भेजे जाते हैं ताकि हमारी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो।
आतंकवादियों को जाली नोट से ताकत मिलती है। मोदी ने वह ताकत समाप्त कर दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, लेकिन कुछ लोग कर रहे हैं। कहते हैं वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) नहीं दिया। सेना और अर्धसैन्य बल देश की रक्षा में लगा है। उसका अभिनंदन करना चाहिए। समारोह में लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, रेल एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी स्वाति सिंह, सांसद महंत आदित्यनाथ आदि उपस्थित थे।