{"_id":"61893de77f6b9e3790558452","slug":"the-groom-absconded-before-the-engagement-in-ballia-family-members-remained-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: सगाई से पहले फरार हुआ दूल्हा, लड़के के परिजनों को बनाया बंधक, घंटों चली पंचायत के बाद हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: सगाई से पहले फरार हुआ दूल्हा, लड़के के परिजनों को बनाया बंधक, घंटों चली पंचायत के बाद हुआ समझौता
Mon, 08 Nov 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:40 PM IST
सार
बलिया में बासंडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर में सगाई से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। इससे गुस्साएं कन्यापक्ष के लोगों ने लड़के पिता और परिजनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में बासंडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर में रविवार को हो रही सगाई से पहले ही दुल्हन को मनोरोगी बता कर दूल्हा फरार हो गया। इससे गुस्साएं कन्यापक्ष के लोगों ने लड़के पिता और परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद काफी देर तक चली पंचायत और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से वर पक्ष ने कन्या पक्ष के हुए नुकसान को देने की लिखित सहमित दी। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से बीते दिनों तय हुई थी। दोनों के परिजनों की रजामंदी से रविवार को मंदिर में सगाई की रस्म होनी निश्चित हुई थी। इसी दौरान किसी ने लड़के को बताया कि जिस लड़की से उसकी सगाई हो रही है, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
यह सुन लड़का नाराज हो गया और कार्यक्रम स्थल से चुपके से गायब हो गया। यह बात जैसे ही कन्या पक्ष के लोगों को पता चली उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वर पक्ष की ओर से आए सभी लोगों को बंधक बना लिया। काफी देर चली पंचायत और खर्च देने के इकरारनामे के बाद रात करीब 12 बजे कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को आजाद किया।
विज्ञापन