{"_id":"5a300a3b4f1c1b001c8b8691","slug":"the-government-of-the-city-the-fast-will-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार बनी, तेज होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार बनी, तेज होगा विकास
ballia
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
नपा बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार को शपथ दिलाते सदर एसडीएम निखिल टीकराम फुंडे।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिले के दो नगर पालिका बलिया व रसड़ा व आठ नगर पंचायतों चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, बांसडीह, मनियर, रेवती, सहतवार, बैरिया तथा बेल्थरारोड में चुने गए अध्यक्ष व सभासदोें को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुने गए अध्यक्षों ने निकायों में विकास करने का जनता से वादा किया।
इस मौके पर जिले के जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नगर पालिका बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव में सदर एसडीएम टीकाकार फुंडे, नगर पालिका रसड़ा में एसडीएम बाबू राम, नगर पंचायत बांसडीह व सहतवार में एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, नगर पंचायत रेवती व बैरिया में एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, नगर मनियर व सिकंदरपुर में एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, नगर पंचायत बेल्थरारोड में एसडीएम बेल्थरारोड सुशील लाल श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बलिया नगर पालिका के बारे में केवल किताबों में पढ़ा था। जिसमें बलिया के क्रांतिकारियों की भूमि बताई गई है। कहा कि बलिया नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड अच्छे है। इसमें विकास कार्य भी हुए है। जबकि उन्होंने नगर के शहीद पार्क चौक की विशेषता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. बीएन गुप्ता, आलोक कुमार, आनंद सिंह, रामेश्वर वर्मा, अनिल कुमार, पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी, जवाहर प्रसाद, चेतन सिंह, रामकृष्ण यादव के साथ समस्त नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे। संचालन रामेश्वर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
रसड़ा : निर्वाचित अध्यक्ष मोतीरानी को एसडीएम बाबूराम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने अपने पति निवर्तमान चेयरमैन वार्ड 9 के सभासद वशिष्ठ नारायण सोनी समेत अन्य सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सभासद लालजी, मांती देवी, जहांगीर, शिवमुनि, राजेंद्र प्रसाद, परवेज आलम, विजय कुमार, संटू, सरिता सिंह, नसीम अहमद मनोज कुमार गुप्ता, संजय राजभर, शिवानंद, रंजना सोनी, संगीता सिंह, आरती देवी, शबनम, लक्ष्मी देवी, ममता सिंह, गोपाल जी, पप्पू पहलवान, राजकुमार गुप्ता, अविनाश जायसवाल, शकीला शामिल थीं।
अध्यक्ष मोती रानी ने कहा कि सबको साथ लेकर रसड़ा का नई तस्वीर का विकास किया जाएगा। महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर तवज्जो देकर न्याय किया जाएगा।
निवर्तमान चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि मेरी जीत आपकी जीत है, रसड़ा की जीत है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य की गति को जारी रखी जाएगी। विकास की प्राथमिकताओं को चर्चा करते हुए कहा कि नाला नाली को नए सिरे से निर्माण कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता के के सोनकर, कोतवाल जगदीश चंद्र यादव, विनोद सिंह, प्रभुजी, दीनानाथ सिंह, रामायण सिंह, तेज प्रताप सिंह, गोपाल जी सोनी डॉ राम बाबू,विक्की, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह उपस्थित रहे।