फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The government is exploiting cooks

रसोइयों का शोषण कर रही सरकार

Wed, 18 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 18 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
The government is exploiting cooks
कई महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज रसोइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। रसोइयों ने हाथों में बेलन और पल्टा पकड़ रखे थे। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री, जिलाधिकारी सहित आला अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी भड़ास निकाली। कहा कि मानदेय नहीं दिया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

राष्टीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में रसोइयां बापू भवन टाउन हाल से रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां डीएम कार्यालय और सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय को घेर कर जमकर नारेबाजी की। धरना सभा को संबोधित करते हुए रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष चमेली सिंह ने कहा कि सरकार रोज-रोज नए नियम निकालकर रसोइयों के हक पर कुठाराघात कर रही है। कहा कि अधिकांश रसोइयों को डेढ़ से दो साल का मानदेय नहीं दिया गया है। चयन प्रक्रिया में रसोइयों को फंसाया जा रहा है। रसोइयों के लिए विधवा परित्यक्ता को वरीयता दिया गया है। लेकिन यह भी शर्त है कि उसका पाल्य उसी विद्यालय में पढे़गा। कहा कि विधवा और परित्यक्ता अपना बच्चा कहा से ले आए। भीमपुरा में शिक्षक सम्मान सम्मेलन में आए बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रसोइयां खाना बनाने एवं अतिथियों का स्वागत करें। आप लोगों  की हर मांगें पूरी की जाएंगी, लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई। कहा कि अब अखिलेश सरकार एमडीएम योजना को एनजीओ के हाथों सौंपने का कुचक्र रच रही है, जिसका पुरजोर विरोध करेंगे।  रामकृपाल ने कहा कि वर्तमान समय में रसोइया बंधुआ मजदूर से भी बदत्तर है। इस मौके पर रीता देवी, पुष्पा यादव, सुशीला देवी, विजय, सीताराम, धर्मशीला, सरिता, फूला देवी, गीता देवी, शिवनाथ, विजेंद्र, आशा, निजामुद्दीन आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed