{"_id":"643c31e859950c247609bcb7","slug":"the-format-of-sonadih-fair-will-be-comprehensive-chief-secretary-ballia-news-c-20-1-157471-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाडीह मेले का स्वरूप होगा व्यापक : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाडीह मेले का स्वरूप होगा व्यापक : मुख्य सचिव
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रविवार को अपने पैतृक ग्राम पहाड़ीपुर (मऊ) से सड़क मार्ग होकर सोनाडीह मंदिर पहुंचे। उन्होंने भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर में सविधि पूजन अर्चन किया। मुख्य सचिव ने मंदिर और गांव का भ्रमण किया।
उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों की सराहना की। कहा कि मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किए जाने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सोनाडीह मेले को व्यापक किया जाएगा। सोनाडीह मंदिर से जुड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। मुख्य सचिव ने मंदिर के सरोवर को देखा तथा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने राजकीय स्कूल की राष्ट्रीय फुटबाल और कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह द्वारा कराए गए मंदिर के सुंदरीकरण और विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसडीएम सीमा पांडेय, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा।