फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The food found on the stove was not as per the menu

चूल्हे पर बनता मिला भोजन, मेन्यू के अनुरूप नहीं था

Tue, 14 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The food found on the stove was not as per the menu
बलिया। बेसिक विद्यालयों की हकीकत जानने के लिए अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा सरिता तिवारी ने दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान जनपद स्थित पांच प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया। कुछ विद्यालयों में कमियां पाई गईं। कमियों को दूर कराने के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया। बच्चों से भी वार्ता की गई। मेन्यू के अनुरूप भोजन न बनने और एक विद्यालय में चूल्हे पर भोजन बनने पर नाराजगी व्यक्त की। नोटिस जारी करने के लिए बीएसए को निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्रावि कटरिया रसड़ा में आने जाने का रास्ता तथा शौचालय न होने पर सही करने को निर्देशित किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रसड़ा के निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश दिए। बालिकाओं से चर्चा पर और पुस्तकालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। छत की सफाई तथा वाटर टैंक की सफाई के लिए निर्देशित किया। कन्या प्रावि गढ़िया में मध्याह्न भोजन चूल्हे पर बन रहा था। प्रावि कमतैला रसड़ा में मेन्यू के अनुरूप भोजन न बनने, स्वच्छता न होने पर नाराजगी व्यक्त की। प्राथमिक विद्यालय सोना नगरा के निरीक्षण के दौरान शौचालय तथा हैंड वाशिंग यूनिट पूर्ण किए जाने पर नाराजगी जताई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चिलकहर में खाद्यान्न के रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयकों, एआरपी, वार्डेन एवं लेखाकार की मीटिंग ली। डीबीटी, कायाकल्प, मध्याह्न भोजन, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed