बलिया। पेपर लीक मामले में फंसाए गए तीनों पत्रकारों की रिहाई के लिए मंगलवार को शहर में संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पत्रकारों, छात्र नेताओं और व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन से कैंडल मार्च निकाला। मार्च उमाशंकर सेनानी चौक, फिर ओकडेनगंज पुलिस चौकी होते हुए टाउन हॉल रोड कासिम बाजार होते हुए चौक शहीद पार्क में जाकर समाप्त हुआ।
से शहीद चौक गोलंबर का भ्रमण कर पार्क स्थित शहीदों के शिलापट्ट को कैंडल से सजा दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री से डीएम व एसपी को अविलंब निलंबित करने तथा तीनों पत्रकारों को फर्जी तरीके से फंसाए गए मुकदमा से बाइजत बरी करने की मांग की। पत्रकारों का साथ देने के लिये व्यापारी नेता रजनीकांत सिंह,पटरी व्यवसायियों के नेता विकास पांडेय लाला, टीडी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील पांडेय, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और अधिवक्ता संघ (टैक्स) के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, समाजसेवी सागर सिंह राहुल, अधिवक्ता रूपेश चौबे आदि भी रहे। व्यापारी नेताओं ने आश्वासन दिया कि जिस दिन संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा बाजार बंद का एलान करेगा, शहर की सारी दुकानें बंद हो जाएगी। इस मौके पर सुधीर ओझा, रोशन जायसवाल, अखिलानंद तिवारी, मनोज चतुर्वेदी, करूण सिंधु सिंह, अनिल अकेला, धनंजय सिंह, संजय तिवारी, जितेंद्र उपाध्याय, मकसूदन सिंह, राणा सिंह, अखिलेश यादव, मुकेश मिश्रा, अजय भारती, आलोक कुमार, अजय राय, प्रदीप वर्मा, मंजय सिंह, रजनीकांत सिंह, विकास पांडेय लाला, आकाश पटेल, प्रदीप गुप्ता, श्याम प्रकाश शर्मा, रणजीत सिंह, प्रदीप शुक्ला, आशीफ जैदी, मुशीर जैदी, शशिकांत ओझा, अखिलेश सैनी, सन्नी, विवेकानंद पांडेय, नवल, अशोक गुप्ता, अरूण तिवारी समेत सैकड़ों पत्रकार, अधिवक्ता, व्यापारी, छात्रनेता आदि मौजूद रहे।