फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The dues of teachers who died from Corona will be paid soon.

कोरोना से मरने वाले शिक्षकों के देयकों का जल्द होगा भुगतान

Sat, 15 May 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
The dues of teachers who died from Corona will be paid soon.
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले में जिन शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारी का निधन कोविड-19 की चपेट में आने से हो गया है, उनके समस्त देयकों के शीघ्र भुगतान की तैयारी शुरू हो गई है। शासन की ओर से घोषित अनुग्रह राशि के लिए भी आवेदन मांगा गया है। इस संबंध में देयकों से संबंधित आवेदनों का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रक्रिया को शीघपूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव प्रशिक्षण के दौरान जनपद के करीब 28 शिक्षक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित होकर जान गंवा चुके हैं। पीड़ित परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन परिवारों की सुध ली है। सभी बीईओ को जल्द से जल्द पत्रावली कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की पेंशन, जीपीएफ, सामूहिक बीमा एवं अन्य अवशेष तथा अन्य हित लाभों जैसे मृतक आश्रित नियुक्ति और निर्वाचन के दौरान शासन की ओर से निर्धारित अनुग्रह राशि से संबंधित पत्रावलियों को नियमानुसार पूर्ण कराते हुए वित्त और लेखाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शिव नारायन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मृतक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिवार को इस कठिन परिस्थिति में यथासंभव सहयोग किया जा सके, इस उद्देश्य से मृत शिक्षकों और कर्मचारियों के देयकों से संबंधित पत्रावलियों को शीघ्र कार्यालय में जमा करने का आदेश बीईओ को दिए गए हैं। शासन की ओर से घोषित सहायता राशि के लिए भी निर्धारित प्रारूप पर उत्तराधिकारियों से आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed