फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The doctor charged ten thousand rupees for two units of blood.

Ballia News: डॉक्टर ने दो यूनिट खून के लिए दस हजार रुपये ले लिए

Thu, 16 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The doctor charged ten thousand rupees for two units of blood.
बलिया। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर मरीज के बेटे ने खून के बदले रुपये लेने का आरोप लगाया है। सीएमओ से शिकायत की। आरोप लगाया कि मेरे पिता निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।
विज्ञापन

पकड़ी थाना के अराजी चकमोटी चकिया पुर गांव निवासी मनोज तिवारी ने सीएमओ को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पिता चंद्रमा तिवारी की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। मंगलवार को चिकित्सक ने पिता को खून चढ़ाने के लिए दो यूनिट ब्लड की मांग की।
विज्ञापन

पिता के लिए वह स्वयं रक्तदान करना चाहते थे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि आपकी उम्र अधिक है, वजन कम है। जबकि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। रक्तदान के योग्य भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद डॉक्टर ने ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर अपने खाते में मुझसे दस हजार रुपये मंगवाने के बाद खून दिया। उन्हाेंने डॉक्टर पर खून बेचने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में संजीव वर्मन ने बताया कि पीड़ित ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत की है। दो यूनिट खून के बदले उससे दस हजार रुपये लिए गए हैं। इस मामले में टीम गठित कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed