फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The district is at 68th place in farmer registry, situation is not improving

Ballia News: फार्मर रजिस्ट्री में 68वें स्थान पर जनपद, नहीं सुधर रही स्थिति

Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The district is at 68th place in farmer registry, situation is not improving
पंदह। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया गया है। बीते सात माह से फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य चल रहा है। 22 अप्रैल तक जिले के मात्र 41.86 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। इसके चलते जनपद की रैंकिंग 68 वीं है।
विज्ञापन

फिलहाल इस प्रक्रिया इस महीने के अंत तक चलनी है। एक सप्ताह में शेष बचे 58.14 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।जिले के छह तहसीलों में किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की कुल संख्या 455143 है। इसमें से अब तक मात्र 190520 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। अभी भी 264623 किसान इससे वंचित हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर क्षेत्र सम्मान निधि पाने वाले 70914 किसानों में से 29180 ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जो कुल संख्या का महज 41.15 प्रतिशत ही है। इस मामले में सबसे खराब स्थिति बलिया सदर और बैरिया तहसील की है। इन दोनों तहसीलों में क्रमशः 36.39 और 37.61 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। इसके अलावा बांसडीह के 42.01 प्रतिशत, रसड़ा के 50.12 और बेल्थरारोड के 41.76 फीसद किसानों ने ही अपना फार्मर रजिस्ट्री कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed