{"_id":"571baa3f4f1c1bfa248b4b2b","slug":"the-district-court-held-in-many-places-including-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कचहरी समेत कई स्थानों पर हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कचहरी समेत कई स्थानों पर हुई चेकिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कचहरी में शनिवार को बम मिलने की खबर जैसे ही जनपद तक पहुंची। पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जिला कचहरी के साथ ही कलेक्ट्रेट सहित आसपास के टैक्सी स्टैंडों की पड़ताल की गई।
शहर कोतवाल प्रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों की गहन छानबीन की। बस, जीप और टेंपो स्टैंड पर भी गहन जांच-पड़ताल की गई।
उधर एलआईयू कर्मचारियों के साथ ही शहर कोतवाली के सभी चौकी इंचार्ज ने गहनता से जांच किया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि वाराणसी कचहरी में बम मिलने की सूचना के बाद कचहरी से लेकर आस-पास के स्टैंडों की जांच की गई। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सकें। इस मौके पर सिविल चौकी इंचार्ज पंकज अंबज, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय, चंद्रशेखर नगर चौकी प्रभारी विवेक पांडेय, सतनी सराय चौकी प्रभारी सरफराज, सतनी सराय चौकी प्रभारी भानू प्रताप सिंह, बिचलाघाट चौकी प्रभारी डीके सिंह आदि चेकिंग अभियान में जुटे रहे।