फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The construction of 100-bed Sonbarsa Hospital will accelerate

100 बेड के सोनबरसा अस्पताल के निर्माण में आएगी तेजी

Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The construction of 100-bed Sonbarsa Hospital will accelerate
बैरिया। सोनबरसा में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल के निर्माण को गति मिलेगी। शासन ने पांचवी किस्त में अस्पताल के निर्माण के लिए 2.62 करोड़ की धनराशि और दी है। अस्पताल के निर्माण 29.27 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। पिछले दिनों शासन ने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

100 बेड के अस्पताल की घोषणा दो मई 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को मिली थी। निर्माण के लिए 25.15 करोड़ की लागत तय कर पहली किस्त में 3.50 करोड़ जारी किए गए थे। निर्माण शुरू करने से पहले ही भूमि विवाद में फंस गई। 11 मई 2017 को कुंवर सिंह ट्रस्ट के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने भूमि को अपना बताकर वन विभाग को पेड़ काटने से मना कर दिया था। जिला व तहसील प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद सीएचसी सोनबरसा के कैम्पस में ही दूसरी तरफ भूमि चिह्नित की गई। सात जून 2018 को तत्कालीन सांसद भरत सिंह व बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अस्पताल की निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। निर्माण के लिए डेढ़ साल की समय सीमा निर्धारित थी। धनाभाव के कारण काफी दिनों तक निर्माण कार्य ठप रहा। इस बीच कार्यदायी संस्था की ओर से पुनरक्षित आंगणन पेश किया गया और निर्माण की लागत बढ़कर 29.27 करोड़ हो गई। जनवरी 2022 तक शासन ने निर्माण के लिए लगभग 12.50 करोड़ की धनराशि जारी कर दी थी। दिसंबर माह में शासन ने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। अब निर्माण को गति देने के लिए 2.62 करोड़ की धनराशि और दी गई है, जिससे काम आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पांच लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
बैरिया। अस्पताल निर्माण के बाद साढ़े चार से पांच लाख ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। फिलहाल सीएचसी में सिर्फ फिजीशियन की तैनाती है। कोई भी रोग विशेषज्ञ नहीं है। यहां तक की प्रसूताओं को झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है। अब जब अस्पताल के लिए उपकरण खरीद की स्वीकृति दी गई है और निर्माण के लिए और धनराशि दी गई है तो लगता है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed