{"_id":"582373204f1c1b067fb39c84","slug":"the-concern-now-is-how-will-the-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरातफरी के बाद फिक्र अब ये चलेंगे कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफरातफरी के बाद फिक्र अब ये चलेंगे कैसे
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुंडली ध्ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 500 और 1000 रुपए के नोट को लेकर नगर से लेकर ग्रामीणांचल के लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि अधिकांश लोगाें को जानकारी मंगलवार की देररात तक हो गई थी। जबकि कुछ लोग अंजान थे। बुधवार की सुबह उठते ही लोग रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि पर 500 और 1000 का नोट लेकर पहुंच गए। जहां कर्मचारियाें को खुदरा को लेकर काफी परेशानी हुई।
वहीं आम लोगों को मजबूरी में पांच सौ व एक हजार रुपये के पेट्रोल व डीजल लेना पड़ा। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी यात्रियों और मरीजाें को हुई। मजबूरी में कई दवा दूकानदारोंने अपनी दूकानें तक बंदकर दिया।
प्रधानमंत्री द्वारा देश की अर्थव्यवस्था पर नकली नोटों व कालाधन और भ्रष्टाचार के नकारात्मक असर को खत्म करने के लिए 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।जबकि कुछ लोग इसे नकारात्मक बता रहे है। 500 और 1000 रुपये बंद होने के कारण सबसे अधिक फजीहत मरीजों और उनके तीमारदारों को हुई। इसके अलावा जिसके घर शादी पड़ी है उसको होती दिख रही है। वहीं छोटे तबके के लोग भी परेशान दिख रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन पीएम द्वारा उठाए गए साहसिक कदम को उचित भी ठहरा रहे थे। कहा कि इस कार्रवाई से निश्चित रूप से भ्रष्ट्राचार और कालेधन पर रोक लगेगा। इसके अलावा राजनेता तथा अधिकारी जो अवैध रूप से धन संग्रह किया है उन पर भी नकेल कसेगा।