फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The complainants should be satisfied that it should be resolved: DM

शिकायतकर्ता संतुष्ट हों ऐसा हो निस्तारण: डीएम

Tue, 04 Feb 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The complainants should be satisfied that it should be resolved: DM
सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रत? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने स्थानीय तहसील में मंगलवार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान राशन, पेंशन, अवैध कब्जा,भूमि विवाद आदि से जुड़े कुल 159 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया। अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंपा। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी, पूरी गम्भीरता से उसका निस्तारण करना है। जोर देकर कहा, निस्तारण ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता सन्तुष्ट हो जाए। विशेष तौर पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को संयुक्त टीम बनाकर मामले निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के दूर-दूर से आए हर शिकायतकर्ताओं की बात जिलाधिकारी ने सुनी। इसके बाद जनता से सीधे तौर पर जुड़े अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बंधित जरूरी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, बीएसए शिवनारायण सिंह, डीएसओ केजी पांडेय, डीडीओ शशिमौली मिश्रा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

स्थलीय सत्यापन के लिए भेजा
जल निगम की परियोजना के बाबत पूछताछ में बताया गया कि नवानगर ब्लॉक के 6 गांवों में शुद्ध पानी देने के लिए पाइप पेयजल योजना चलाई जा रही है। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि दोनों ब्लॉक के एक-एक गांव में जाएं और देखें कि हैंडओवर होने की स्थिति, उसका सदुपयोग और परियोजना से जुड़ी पूरी स्थिति से अवगत करावें। वहीं, तहसीलदार दूधनाथ राम को सिकन्दरपुर तहसील में संचालित दो गौशालाओं का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि आधार लिंकेज व पीएफएमएस के लिए तहसील में कर्मचारी बैठाएं और उनका सम्पर्क नम्बर एसडीएम-तहसीलदार को भी दें।
विज्ञापन

...और जमीन पर लेट गया फरियादी
बैरिया। तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत जगदेवा का मामला अचानक छा गया। एक व्यक्ति अपना नाम प्रभुनाथ बताते हुए एसडीएम के सामने चिल्लाने लगा कि मेरी जमीन आखिर कहां गई। जब एसडीएम के गार्ड ने हटाने का प्रयास किया तो जमीन पर लेट गया और कहने लगा कि जब तक आदेश नहीं होगा वह हटेगा नहीं। एसडीएम ने उसकी पूरी बात सुनी और निस्तारण का आश्वासन देकर भेजा। इस दौरान कुल 30 मामले आये, जिसमें जमीन से समन्धित दो दर्जन मामले थे। सप्लाई व विद्युत विभाग व पुलिस से सम्बंधित दर्जनभर मामले आये। मौके पर चार का निस्तारण किया गया। सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बैरिया संजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष दोकटी अखिलेश मौर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया हेमंत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed