फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a teenager found hanging from the noose

फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

Sat, 22 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager found hanging from the noose
बैरिया। थाना क्षेत्र के चाई छपरा गांव में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव उसके घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। यह देख कर घर के लोगों में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। किशोरी ने फांसी क्यों लगाई, यह सवाल अभी भी बना हुआ है। एसएचओ राजीव मिश्र ने बताया कि मृतका निक्की (15) पुत्री शत्रुघ्न गोंड का शव टिन शेड में लगी बांस की बल्ली से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed