फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The authority will help even if the school is charging more fees

स्कूल अधिक फीस ले रहे तो भी मदद करेगा प्राधिकरण

Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The authority will help even if the school is charging more fees
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव की सफलता के लिए दीवानी न्यायालय स्थित एडीआर भवन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश हिमांशु भटनागर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तहसील स्तर पर शासन की योजनाओं, नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में आमजन को जानकारी देने के लिए विधि के छात्रों, पैनल लॉयर को जागरूक करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि तहसील स्तर पर कमेटी गठित है, जिसके सचिव तहसीलदार हैं। नाली आदि छोटे मामलों को अपने स्तर से सुलह-समझौता के माध्यम से निपटा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसके लिए तहसीलदार से भी सहयोग लिया जा सकता है। कहा कि यदि किसी विद्यालय में निर्धारित फीस से अधिक शुल्क लिया जा रहा हो और इसकी सुनवाई नहीं हो रही है तो इसकी लिखित सूचना प्राधिकरण को दे सकते हैं। बंदी के परिवार नि:शुल्क विधिक सेवा पाने के हकदार है। अपर जनपद न्यायधीश हुसैन अहमद, गोविंद मोहन, ओमकार शुक्ला, सर्वेश कुमार मिश्र, पैरा लीगल और वादकारी उपस्थित रहे। संचालन अभय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed