{"_id":"68530a579c31cac529036ee4","slug":"the-alleged-girlfriend-returned-home-after-10-days-ballia-news-c-190-1-bal1001-142313-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 10 दिन बाद कथित प्रेमिका पहुंची घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 10 दिन बाद कथित प्रेमिका पहुंची घर
विज्ञापन
भीमपुरा। अपहरण के आरोपों में विशाल के जान देने के 10 दिन बाद कथित प्रेमिका अपने घर पहंुच गई। लेकिन उसके माता पिता उसे लेकर पुलिस के पास पहंुच गए। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल व बयान के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बीते आठ जून को मालीपुर निवासी विशाल गुप्ता ने भागलपुर पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इस बीच भीमपुरा थाना क्षेत्र की एक लड़की घर से लापता हो गई। लड़की के परिजन व रिश्तेदारों ने विशाल गुप्ता पर उसे भगाने का आरोप लगाया। इसके बाद विशाल गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट और ऑडियो वायरल कर लड़की को समझने का प्रयास किया था। उसके अपनी पोस्ट में कहा था कि जब मैंने तुम्हें नहीं भगाया है तो तुम्हारे घर के लोग मुझे क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं। अब मुझे एक ही रास्ता दिख रहा है, खुदकुशी करने का। उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद भागलपुर पुल से नदी में छलांग लगा दी। थी। इस बीच बुधवार को लड़की अपने घर पहंुच गई।
इस संबंध में भीमपुरा एसओ हितेश कुमार ने बताया कि लड़की को उसके माता-पिता स्वयं थाने लेकर आए। जिसके बाद विधिक कार्यवाही हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।