Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
The administration will take action against 25 businessmen for illegal occupation of the Mandi Committee.
{"_id":"6ae10003537090ce10024d72","slug":"the-administration-will-take-action-against-25-businessmen-for-illegal-occupation-of-the-mandi-committee-ballia-news-c-190-1-bal1002-176007-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंडी समिति में अवैध कब्जे करने के मामले में 25 कारोबारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंडी समिति में अवैध कब्जे करने के मामले में 25 कारोबारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
नगर से सटे तिखमपुर स्थित सब्जी मंडी में हटाया गया अतिक्रमण। संवाद
Link Copied
बलिया। मंडी समिति परिखरा में अवैध रूप से कब्जा जमाए 25 कारोबारियों को हटाने की तैयारी प्रशासन की तरफ से कर ली गई है। दो दिन पूर्व हटाने गए मंडी समिति के कर्मचारियों के साथ अवैध कब्जाधारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। मंडी समिति के प्रभारी सचिव की तहरीर पर सदर कोतवाली में 5 नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं, मंडी समिति में 25 अवैध रूप से दुकान कब्जा कर व्यापारी लंबे समय से कारोबार कर रहे हैं। जिससे मंडी समिति के राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर व्यापारियों को नए सिरे से आवंटन करने की योजना बना रखा है। इसके लिए अवैध कब्जा करने वाले 25 कारोबारियों को मंडी समिति की तरफ से पहले ही नोटिस दी गई है। उसके बाद भी वह खाली नहीं कर रहे थे। ऐसे में मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह अपने अन्य सहयोगियों को लेकर अवैध कब्जा हटाने को पहुंचे थे। इस दौरान कारोबारी आकर प्रभारी सचिव व साथ रहे कर्मचारियों से उलझते हुए अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख अवैध कारोबारी भाग खड़े हुए। प्रभारी सचिव की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस के साथ खाली करने का निर्देश दिया गया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि मंडी समिति के अंदर हुए अवैध कब्जा को हटाने की योजना बना ली गई है। पुलिस टीम के साथ कब्जा हटाया जाएगा। उसके बाद नए सिरे से व्यापारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।