फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The administration returned the laborers who came from Bihar

बिहार से आए मजदूरों को प्रशासन ने लौटाया

Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The administration returned the laborers who came from Bihar
जयप्रकाशनगर। जनपद के विभिन्न गांवों के रहने वाले बिहार राज्य के अररिया जनपद से पैदल चलकर बिहार पुलिस द्वारा यूपी सीमा में भेजे गए कुल 29 महिला, पुरुषों व बच्चों और सीतापुर जनपद के निवासी बिहार सुपौल जनपद से चलकर कुल तेरह लोगों को जयप्रभा सेतु पर बने चेक पोस्ट से उप जिलाधिकारी बैरिया के निर्देश पर पुन: बिहार में लौटा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद के सहतवार व सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांवों की 20 महिला व तीन पुरुषों के साथ छह बच्चे बिहार राज्य के अररिया जनपद में दो माह पूर्व से ही कार्य कर रहे थे। यह महिलाएं गांव-गांव घूमकर महिलाओं को पारंपरिक गोदाना (टैटू) गोदने का काम करती हैं। लॉकडाउन में अररिया बिहार में फंसी यह महिलाएं पैदल ही वहां से अपने घरों के लिए चल दी। रिविलगंज में पुलिस ने उन्हें रोका और थानाध्यक्ष मांझी के माध्यम से डीसीएम पर बैठाकर बिहार सीमा पर यह कह कर छोड़ दिया कि अब यहां से अपने राज्य के गांव में चली जाओ। उन महिलाओं को रविवार की सुबह यूपी पुलिस के चेक पोस्ट पर तैनात एसआई राजकपूर ने रोक दिया।
विज्ञापन

उन्हें बताया कि बिहार से प्रवेश मना है। साथ ही सीतापुर जनपद के कुल 13 मजदूर भी बिहार राज्य के सुपौल जनपद से पैदल चलकर चेक पोस्ट पर पहुंच चुके थे, उन्हें भी रोक दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही से वार्ता के उपरांत उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी चेक पोस्ट पर पहुंचे और बिहार के मांझी थानाध्यक्ष से बात कर बताया कि इधर से कोई बिहार में न तो जाएगा और न बिहार से कोई इधर यूपी की सीमा में आएगा। इस मामले में जिलाधिकारी बलिया व सारण जिलाधिकारी की वार्ता चल रही है। एक-दो दिन में बिहार में फंसे बलिया के लोगों को बुलाया जाएगा। तब तक इन्हें अपने यहां क्वारंटीन सेंटर में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed