फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The administration removed encroachment from the ditch of Kureji village.

Ballia News: प्रशासन ने कुरेजी गांव की गड़ही से अतिक्रमण हटाया

Tue, 07 Apr 2026 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The administration removed encroachment from the ditch of Kureji village.
कुरेजी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान उप​स्थित ग्रामीण और पीड़ित परिवार के साथ पुलिसकर्मी। वी
बलिया। जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र के कुरेजी गांव में मंगलवार को प्रशासन ने ग्राम समाज की गड़ही पर किए गए अतिक्रमण को हटाया है। लंबे समय से कब्जे की शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिरा दिया। तहसीलदार रसड़ा निखिल शुक्ला के नेतृत्व में लेखपाल सुमन पासवान और कानूनगो संतोष मिश्रा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की जद में आए कुम्हार बिरादरी के करीब 10 लोगों के घरों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय पर पालन न होने के कारण सख्ती बरती गई। बुलडोजर की मदद से गड़ही की जमीन को खाली कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में नाराजगी देखने को मिली, हालांकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। गड़वार एसओ हीतेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण हो हटाया गया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed