{"_id":"56eaef284f1c1b7f258b46bf","slug":"the-administration-plans-to-focus-on-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं में धांधली पर ध्यान दे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं में धांधली पर ध्यान दे प्रशासन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रभारी जिलाधिकारी/सीआरओ बीराम से मिला। इस दौरान भाजपा विधायक ने क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं तथा बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अफसरों तथा कर्मचारियों की उदासीनता पर गहरा आक्रोश जताया। इस मौके पर विधायक ने सीआरओ को 16 सूत्री मांगपत्र पर सौंपकर समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की।
विधायक उपेंद्र तिवारी नेबताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत बनाए गए राशन कार्डों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। राशनकार्ड धारक के पात्रता के नियम और शर्तों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। केंद्र और प्रदेश सरकार से धन आवंटन के बाद ओलावृष्टि और अतिवृष्टि वाले किसानों में क्षतिपूर्ति नहीं बांटी गई। विभिन्न प्रकार पेंशनधारकों को तत्काल रुका हुई पेंशन दिलाई जाय।
मतदाता सूची के पुनिरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ एवं अधिकारियेां की जिम्मेदारी तथा जवाबदेही तय करते हुए यह सुनिश्चित कराए जाय कि पात्र व्यक्ति का नाम सूची में अवश्य दर्ज हो। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला व महिला अस्पतालों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। कहा कि फेफना विस क्षेत्र की कई सड़कों पर गिट्टियां डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इसे तत्काल पूर्ण कराया जाय। साथ ही कार्य की तकनीकी टीम से जांच कराई जाय। केंद्र सरकार के गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन को पारदर्शी तरीके से लागू कराया जाय। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में चयनित गांव को तत्काल विद्युत सुविधा मुहैया कराई जाय। दीनदयाल ज्योति योजना को पारदर्शी तरीके से लागू कराई जाय। शहरी क्षेत्र में 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति की प्रदेश सरकार की घोषणा को लागू कराया जाय।
जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदला जाय। चेताया कि अगर 15 दिनों के अंदर इन सभी बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं की गई तो फेफना विस के भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विनोद सिंह, अजय सिंह, विजय कुमार गुप्त, टुनटुन उपाध्याय, भोला चौबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।