फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The accused who escaped from police custody is still absconding on the third day

Ballia News: पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी तीसरे दिन भी पकड़ से दूर

Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The accused who escaped from police custody is still absconding on the third day
बलिया / भीमपुरा। किशोरी के अपहरण का आरोपी सलीम तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मऊ, वाराणसी, आजमगढ़ के संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं, किशोरी के बयान के बाद आरोपी की मां पर भी मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
मऊ के घोसी थाना निवासी सलमान भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर 22 अप्रैल को घर से लेकर भगा गया। किशोरी के पिता ने भीमपुरा थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी युवक किशोरी को लेकर बंगलूरू भाग गया था। वहां से एक व्यक्ति के मोबाइल से किशोरी के पिता को फोन कर मुकदमा हटाने की धमकी दी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता पुलिस साथ लेकर बंगलूरू पहुंचे। पुलिस टीम शुक्रवार को करीब 11 बजे आरोपी को लेकर थाने पर पहुंची। शाम को आरोपी शौच के बहाने थाने से भाग गया। इस बाबत थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed