फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tezi se badh rahi ghaghra

चार से पांच सेमी प्रति घंटे घाघरा में बढ़ाव की रफ्तार

Wed, 06 Jul 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 06 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Tezi se badh rahi ghaghra
घाघरा नदी से कटान
घाघरा के जलस्तर में पिछले 48 घंटे से निरंतर बढ़ाव जारी है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से तटवर्ती वाशिंदे सहम गए है। नदी का पानी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को अपराह्न जलस्तर 62.020 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.990 मीटर कम है।
विज्ञापन



 केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटे से चार से पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलवृद्धि हो रही है। जलस्तर में वृद्धि के चलते तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयग्रस्त है। सहिया ग्राम के यादव बस्ती के निकट कटान हो रही है।
विज्ञापन


पिछले एक पखवाड़े में करीब पांच एकड़ कृषि योग्य भूमि घाघरा में विलीन हो चुकी है। ग्राम का ऐतिहासिक रामलीला मंच के निकट से होकर बाढ़ का पानी गुजर रहा है। कटान का सिलसिला जारी रहा और रोकथाम की व्यवस्था नहीं की गई तो रामलीला मंच समेत यादव बस्ती के अस्तित्व पर ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य तहसील दिवस के बाद विधायक गोरख पासवान और सीडीओ के बालाजी ने कटान प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। कटान प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य नहीं किए जाने से तटवर्ती लोगों में आक्रोश की लहर है। क्षेत्रीय जनता ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों से कटान रोकने की प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed