फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten second call had revealed the secrets of Shravan murder case

Ballia News: दस सेकंड की कॉल ने श्रवण हत्याकांड के खोल दिए थे राज

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ten second call had revealed the secrets of Shravan murder case
बैरिया। महज दस सेकेंड की काॅल ने वैसे तो रेवती थाना क्षेत्र के श्रवण हत्याकांड की सारी पोल पट्टी खोल कर रख दी थी फिर भी मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक 16 बार की मिस कॉल के बाद आई 10 सेकंड की एक कॉल ने घटना के सारे राजफाश कर दिए थे। इसकी मदद से पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी कम समय में सुलझा ली, लेकिन मुख्य हत्यारोपी आदित्य यादव उर्फ प्रिंस उर्फ भिखारी यादव का गिरफ्तार न होना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। हत्या का सारा ताना-बाना आदित्य यादव ने ही बुना था।
विज्ञापन

26 जनवरी की रात में श्रीनगर मेघामठ स्कूल के पीछे सबलपुर निवासी श्रवण यादव की ईंट से वारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एसएचओ रेवती रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते दिनों पियरौटा निवासी मणिबहादुर सिंह उर्फ बेचन सिंह व चन्द्रावती देवी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था, लेकिन रेवती पुलिस अभी भी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दयाछपरा निवासी आदित्य यादव उर्फ प्रिंस उर्फ भिखारी यादव सहित तीन अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।इसके लिए छापा मारा जा रहा है। उधर, करमानपुर के पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव ने अपनी पत्नी चंद्रावती देवी की गिरफ्तारी पर कहा है कि पुलिस ने मृतक श्रवण कुमार यादव की पत्नी व भाई के बयान के आधार पर मेरी पत्नी को अभियुक्त बना दिया है। जबकि मैं व मेरी पत्नी श्रवण को बेटे जैसा मानते थे। पुलिस का कहना है कि चंद्रावती ही साजिशकर्ता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा। - रोहन राकेश सिंह, थाना प्रभारी, रेवती।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed