फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten new hotspot seals, traffic ban

दस नए हॉटस्पाट सील, आवागमन पर लगी रोक

Tue, 26 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Ten new hotspot seals, traffic ban
दोकटी गांव में कोरोना पाजिटिव मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को दिशा-निर्देश देते एसडीएम बैरिया - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में सोमवार को एक साथ 16 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बनाए गए दस नए हॉटस्पाट क्षेत्र को मंगलवार को सील कर दिया गया। इन इलाकों के लोगों को घर से नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि हॉटस्पाट क्षेत्रों में घर-घर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। पहले आठ हॉटस्पॉट बने थे। अब हॉटस्पॉट की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 31 हो गई है। सोमवार को जो पॉजिटिव मिले हैं, वे लालगंज के दोकटी, दलन छपरा, नगरा के डिहवा, विशुनपुर, बांसडीह के केवरा, दुबहर के ओझवलिया, सहतवार के विसौली, भगवानपुर और रेवती के वार्ड संख्या छह और उमती भैंसहा के हैं। इन सभी स्थानों को हॉटस्पाट घोषित किया गया है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने इन क्षेत्रों को सील करा दिया। इन क्षेत्रों के सभी रास्त बांस, बल्लियों के सहारे बंद कर दिए गए हैं। इन क्षेत्र के लोगों को बाहर निकलने और बाहर के लोगों के इन क्षेत्रों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

लालगंज: हॉटस्पॉट घोषित दोकटी व दलन छपरा गांव को उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल, नायब तहसीलदार रजत सिंह व एसएचओ दोकटी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह सील करा दिया। दोनों गांवों में दुकानों को बंद करा दिया। चेतावनी दी गई कि गांव के लोग बाहर न निकलें। इन गांवों के रास्तों पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा: क्षेत्र के डिहवा और विशुनपुर डंडा गांव को चारों तरफ से सील किया गया है। दोनों गांवों के तीनों संक्रमित युवकों की सैंपलिंग 17 मई को की गई थी। आवाजाही पूर्ण रूप से रोक दी गई है। डिहवा में दोनों भाइयों के सम्पर्क में आए 25 लोगों की सैंपलिंग स्वास्थ्य विभाग कराएगा। इसमें स्कूल पर क्वारंटीन 11 व 9 पॉजिटिव पाए गए युवकों के परिवार के अलावा पांच स्वास्थ्य कर्मी, नाई व सफाईकर्मी शामिल हैं। नाई ताड़ी बड़ा गांव का निवासी है, जहां पॉजिटिव युवक ने दाढ़ी बनवाई थी। वह मित्र के साथ बाइक पर बलिया भी गया था। डिहवा के बाद स्वास्थ्य टीम विशुनपुर डंडा गांव के लोगों की सैंपलिंग करेगी।
बांसडीह/घोघा: बांसडीह तहसील क्षेत्र के केवरा गांव में नोडल अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर उप जिला मजिस्ट्रेट दुष्यंत कुनार औ डॉ. सुधीर कुमार तिवारी के साथ पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व कर्मचारियों ने गांव को चारों तरफ से सील कर दिया। गांव के साथ ही तीन किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्र को भी हॉटस्पॉट घोषित किया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि इलाके में किसी को घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। जूरी सामानों की होम डिलीवरी होगी। सहतवार: विसौली व भगवानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में भय है। दोनों गांवों के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। सीओ इसे कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है और किसी को भी गांव से बाहर निकलने व अन्य जगहों से गांव में आने की अनुमति नहीं होगी।
28 दिनों के लिए दुकानें बंद : लालगंज। क्षेत्र के हॉटस्पॉट घोषित दोकटी व दलन छपरा के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित दुकानों को 28 दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। गांव उपजिलाधिकारी ने बताया कि गांवों के एक किलोमीटर के क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकानें 28 दिनों तक नहीं खुलेंगी। इस अवधि में बैंक, शराब की दुकान, दवा की दुकान भी बन्द रहेगी। आवश्यक सामग्रियों की होम डिलिवरी के लिए दुकानदारों का चयन कर सबको सूचित किया जाएगा। ग्राम प्रधान को गांव में छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है।

-
मरीज गया अस्पताल, पिता को दिया गया नोटिस : लालगंज। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही सोमवार की देर शाम स्वास्थ्य टीम ने दोकटी व दलन छपरा के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बलिया स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरली छपरा के अधीक्षक डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव से पूछकर डायरी तैयार की जा रही है। जो लोग दोनों के संपर्क में आए होंगे उन सभी की सैंपलिंग की जाएगी। उधर, दलन छपरा गांव में कोरोना पॉजिटिव के पिता को उपजिलाधिकारी बैरिया व एसएचओ अमित सिंह ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से घूमने फिरने को लेकर नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed