फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tempo collision death of student

टेंपो की टक्कर से छात्रा की मौत

Sun, 28 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sun, 28 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tempo collision death of student
नगरा-भीमपुरा मार्ग पर बाइक को बचाने के चक्कर में एक टेंपो ने कसेसर के पास दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मृत छात्रा के परिवारजनों के लिए मुआवजे और टेंपो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया । करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीएम  और सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


भीमपुरा थाना क्षेत्र के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर शनिवार की शाम एक टेंपो कसेसर की ओर से आ रही थी। इसी बीच नगरा की ओर से जा रही बाइक को बचाने के चक्कर में पैदल सड़क किनारे से जा रही दो छात्राओं को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे अब्बासपुर निवासी उच्च प्राथमिक विद्यालय कसेसर की 12 वर्षीय छात्रा रुचि पुत्री अनिल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय किसी दूसरे विद्यालय की छात्रा संजू पुत्री नगीना चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद टेंपो और बाइक चालक भागने में सफल रहे। घायल छात्रा को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नगरा-भीमपुरा मार्ग जाम कर दिया।


करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे रसड़ा सीओ श्रीराम और बेल्थरारोड एसडीएम राधेश्याम पाठक ने सरकार से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

युवक घायल ः सहतवार।  थाना क्षेत्र के सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित सुहेलदेव की मूर्ति के पास शनिवार की दोपहर बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मुनजी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed