फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tell the employee of the election office to withdraw Rs 46287 from the account of BLO

निर्वाचन कार्यालय का कर्मचारी बता बीएलओ के खाते से निकाले 46287 रुपये

Thu, 03 Jun 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tell the employee of the election office to withdraw Rs 46287 from the account of BLO
सुखपुरा। निर्वाचन कार्यालय का कर्मचारी बता मोबाइल से तमाम जानकारी बीएलओ से लेने के बाद एटीएम का फोटो मांग खाते से 46287 रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद आंगनबाड़ी कर्मचारी व बीएलओ रेखा सिंह पत्नी अजय कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9794583082 पर 8757363920 नंबर से फोन आया कि मैं निर्वाचन कार्यालय बलिया से बोल रहा हूं। मुझे रेखा सिंह से बात करना है। बताया कि ड्यूटी संबंधित जानकारी लेनी है। इसके बाद अजय ने मोबाइल अपनी पत्नी को दे दिया। तत्पश्चात उच्चके ने बीएलओ से संबंधित जानकारी ली और बातों में उलझा कर उसने मेरा एटीएम कार्ड का फोटो मेरी पत्नी से मांग लिया। मेरी पत्नी को लगा कि विभागीय कार्य है। इसलिए यह देना जरूरी है। इसके कुछ ही देर में मेरे मोबाइल में पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तब मुझे लगा कि मेरे साथ धोखा हो गया है। मैं तुरंत बैंक की सुखपुरा स्थित शाखा में गया, जब तक एटीएम लॉक कराते मेरे खाते से 46287 रुपये निकाल लिया गया। अजय सिंह ने इसकी लिखित तहरीर सुखपुरा थाने को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed