फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar's driver dies in accident

हादसे में तहसीलदार के चालक की मौत

Mon, 18 Jul 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar's driver dies in accident
बांसडीह/घोघा/रसड़ा/सहतवार/। सड़क हादसों में तहसीलदार के चालक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बांसडीह कस्बे में अज्ञात वाहन के धक्के से रविवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहतवार-बिसौली मार्ग पर सोमवार दोपहर टैंपो पलटने से आठ लोग घायल हो गए जबकि डीह मार कर एक महिला को बाइक चालक ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन

मनियर निवासी भारद्वाज वर्मा (46) बांसडीह तहसील के तहसीलदार का वाहन चलाते थे। रविवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बांसडीह तहसील के आसपास किसी दुकान से समान लेने के लिए गए थे। घर वापसी के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजीव मिश्र ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुट गयी है।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खिरौली निवासी सुधा यादव (25) अपने परिवार के संग पैदल ही लखेश्वर डीह पूजा करने जा रही थी। लखनेश्वर डीह मार्ग पर बाइक से धक्का लग जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सहतवार थाने के पास टैंपो सवारी लेकर बिसौली जा रहा था। अभी सहतवार से एक किलोमीटर दूर ही गया था कि असंतुलित होकर पलट गया। इसमें विद्यावती (25), पार्वती (20), हरिहर ठाकुर (30), शिवकुमार राजभर (22), भुनेश्वरी (32) निवासी बिसौली व गुड़िया देवी (35), श्वेता देवी (32) , गुड़िया कुमारी (15), खोरौली घायल हो गए। आसपास के लोगों सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रेवती हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टर ने पांच लोगों को हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बलिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed