फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsil Bar officials sworn

रसड़ा तहसील बार पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 25 Feb 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 25 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar officials sworn
तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी उदयनारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सोनी रहे।
विज्ञापन


शपथ लेने वालों अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह और दीनानाथ यादव, मंत्री सतीश चंद द्विवेदी, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार सैनी, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, लेखा परीक्षक संजय कुमार सिन्हा के साथ कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कपिलेश्वर दयाल, मणिंद्र कुमार तिवारी, अरविंद कुमार तिवारी, दिनेश कुमार चौहान, अवध विहारी प्रजापति, संजय कुमार सिंह, सुभाष यादव, हंसनाथ सिंह, भरत सिंह, रमेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी आदि रहे। मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने कहा कि बार और बेंच का समान अधिकार होना चाहिए।  
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष सोनी ने घोषणा किया कि अधिवक्ताओं के लिए टीनशेड लगवाएंगे। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार मिश्र, प्रशिक्षु आईएएस अनुज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद सिन्हा, द्वारिका सिंह, अशोक यादव, त्रिलोकी सिंह, प्रमोद सिंह, सुभाष क्रांतिकारी, कृष्णकांत चौबे, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उमेश चंद सिन्हा और संचालन द्वारिका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed