फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsil Advocates Association election on 9th

Ballia News: तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव 9 को

Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Advocates Association election on 9th
बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के 9 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत सिंह, मुरली यादव, हृदयानंद सिंह, हरेंद्र चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, मोहम्मद परवेज, मंत्री पद के लिए गंगेश कुमार मिश्र, संजय कुमार यादव, अमानुलहक अब्बासी, दिलरोज अहमद, रघुवंश भूषण मिश्र, अतुल प्रकाश सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एकल नामांकन के चलते संयुक्त मंत्री पद पर रामनारायण प्रसाद गुप्ता और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए जयप्रकाश यादव का निर्वाचन तय माना जा रहा है। एल्डर्स कमेटी के परवेज कमाल पाशा ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 9 जुलाई को मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। तत्पश्चात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed