फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenagers are using sticks and knives instead of pens; 27 have been prosecuted this year.

Ballia News: कलम की जगह डंडा-चाकू चला रहे किशोर, इस साल 27 पर हुई कार्रवाई

Wed, 06 May 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenagers are using sticks and knives instead of pens; 27 have been prosecuted this year.
बलिया। दोकटी थाना के चौबे के दलकी गांव में सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग के 10 लोगों ने इस साल जनवरी में राहुल चौबे पर फायरिंग कर दी थी। इसमें राहुल बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद जान से मारने की घमकी देकर सभी भाग गए थे। पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा, जिसमें तीन किशोर शामिल थे। तमंचे की भी बरामदगी की गई। जिले में पिछले दो साल से किशोरों के आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले बढ़े हैं। किशोर कलम चलाने की जगह चाकूबाजी कर रहे हैं। डंडे से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस साल अब तक अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, जानलेवा हमले और चोरी में 27 किशोरों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

स्कूल जाने की उम्र में अपराध की दलदल में किशोरों की बढ़ती संख्या चिंताजनक बनी है। वर्ष 2024 में पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में 24, मारपीट व हत्या के प्रयास में 11 किशोरों पर कार्रवाई की थी। वर्ष 2025 में अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में 19, मारपीट व जानलेवा हमलों के मामले में 23 किशोरों पर कार्रवाई की गई थी। जनवरी से अब तक अपहरण व दुष्कर्म के आठ मामलों में 8, मारपीट व जानलेवा हमले के मामलों में 9 और चोरी में 10 किशोरों पर कार्रवाई कर सुधार गृह भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि इंटरनेट पर फिल्म व रील में हीरो व विलेन का क्रेज देखकर किशोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में किशोर सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर बाइक चोरी, छिनैती, मारपीट, जानलेवा हमले व तस्करी जैसे अपराध कर रहे हैं। घटनाओं में वे चाकू और डंडे का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों में दिखे बदलाव तो मनोविज्ञानी की लें मदद

जिला अस्पताल की मनोनैदानिक बिंदु कुमार ने कहा कि बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम है। बच्चे को स्कूल भेजने से घर आने तक उसकी सभी गतिविधियों और संगत पर नजर रखें। अगर उनके व्यवहार में बदलाव महसूस हो तो मनोविज्ञानी, डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लें। अगर बच्चे नशा करते हैं तो उनमें बदलाव नजर आ जाता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। अभिभावकों की अनदेखी किशोरों के भविष्य पर खराब असर डालेगी।
पिछले कुछ वर्षो की तुलना में किशोरों के आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले बढ़ गए हैं। शौक पूरा करने व पैठ बनाने के चक्कर में किशोर अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। पुलिस इसको लेकर अभिभावकों व आमजन को लगातार जागरूक कर रही है। सोशल मीडिया पर गैंग संचालित करने वाले किशोरों पर पुलिस की नजर है। - ओमवीर सिंह, एसपी।
गड़वार कस्बे में सीसीटीवी चोरी के मामले में पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर इस साल अप्रैल में किशोर को पकड़ा था। उसके पास से दो सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए थे।
- बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चार महीने पहले अपहरण के आरोपी किशोर को पकड़ा था। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
इस साल मार्च महीने में मनियर थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी चिन्मयानंद पांडेय महलीपुर से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में किशोर लिट्टी-चोखा और शराब की पार्टी कर रहे थे। उन्होंने चिन्मयानंद को देखकर हंसना और चिढ़ाना शुरू कर दिया। मना करने पर उनके सिर पर टांगी से हमला कर दिया था।

गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पांच किशोरों समेत छह को पकड़ा है। 30 दिसंबर को एसबीआई रतसर से घर जाते समय युवराज सिंह और पांच किशोरों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed