फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager injured due to scarf getting stuck in fodder machine dies

Ballia News: 4 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएंगी 486907 कॉपियां, तैयारिंया अंतिम दौर में

Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured due to scarf getting stuck in fodder machine dies
बलिया। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं की कापियों को जांचने के लिए जिले में कुल चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिले के कुल 486907 कापियों का आवंटन किया गया है। दो केंद्रों पर हाईस्कूल व दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कापियां जांची जाएंगी। इसके लिए 245 प्रधान परीक्षक व 2348 परीक्षक तैनात होंगे। 16 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिले में कुल चार केंद्र बनाए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व टॉउन इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल तथा राजकीय इंटर कॉलेज तथा कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा की कापियों की मूल्यांकन के लिए प्रधान परीक्षक व परीक्षक की तैनाती का कार्य भी शुरु हो गया है जो अंतिम दौर में है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल की 321120 व इंटरमीडिएट की 165787 कॉपियां आवंटित की गई हैं। यह काॅपियां जल्द ही जिले में पहुंचने लगेंगी। डीआईओएस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
मूल्यांकन केंद्र कॉपियों की संख्या प्रधान परीक्षक परीक्षक
जीजीआईसी 152603 72 721
जीआईसी 88248 37 333
टॉउन इंटर कॉलेज 168517 97 982
कुंवर सिंह इंटर कॉलेज 77539 39 312
संगठनात्मक चुनाव को डीआईओएस ने किया स्थगित
जिले में लागू धारा 144 व मूल्यांकन कार्य को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा संघ मंडल वाराणसी की ओर से घोषित संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करने का आदेश दिया है। डीआईओएस ने बताया है कि जिलाधिकारी की ओर से आठ फरवरी से 31 मार्च 2024 तक धारा 144 को जिले में लागू किया गया है। इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध है। इसके अलावा वर्तमान में मूल्यांकन कार्य की तैयारी भी चल रही है। इसको देखते हुए संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि परीक्षा की कॉपियाें को जांचने के लिए बने केंद्रों पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में मूल्यांकन कार्य होगा। 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed