फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   teenager dies in pickup attack in Ballia, UP

यूपी: पिकअप के धक्के से किशोर की मौत, सांसद के समझाने पर 3  घंटे बाद समाप्त हुआ जाम

Sun, 24 Jan 2021 08:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
teenager dies in pickup attack in Ballia, UP
परिजनों को समझाते सांसद - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास एनएच-31 पर रविवार को दोपहर में खेत में काम कर रहे पिता को खाना पहुंचा कर घर लौट रहे किशोर को पिकअप ने धक्का मार दिया। इस हादसे में किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर, चालक पिकअप लेकर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर में एनएच-31 पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व एसडीएम के आश्वासन पर अपराह्न तीन बजे जाम समाप्त हुआ।  

विज्ञापन


सोनबरसा निवासी सुनील माली (15) पुत्र भूलन माली रविवार को दिन में लगभग 12 बजे खेत में काम कर रहे पिता को खाना पहुंचा कर घर वापस लौट रहा था। वह गांव के पास सड़क किनारे से गुजर रहा था कि बिहार की ओर से आ रही पिकअप ने सुनील को धक्का मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण जब तक मौके पर जुटते चालक तेजी से पिकअप लेकर भाग निकला। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-31 को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ संजय त्रिपाठी ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण पुलिस को देखते ही उग्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद मौके से ही डीएम, एसडीएम व सीओ से बात की और तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने को कहा।

इसके बाद सपा नेता मनोज सिंह भी मौके पर पहुंचे और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की। दुर्घटना के लगभग तीन घंटे बाद क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने 10 दिनों के अंदर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने व सोनबरसा मोड़ पर गति अवरोधक बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो गया।

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली पिकअप को बरामद कर लिया गया है और चालक प्रिंस मिश्र निवासी केवरा थाना बांसडीह कोतवाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पकड़े गए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed