{"_id":"62571b9958158a44804c831a","slug":"teemdars-created-a-ruckus-on-getting-expired-milk-ballia-news-vns64820175","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बांटा गया एक्सपायर्ड दूध, तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बांटा गया एक्सपायर्ड दूध, तीमारदारों ने किया हंगामा
Thu, 14 Apr 2022 05:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:59 PM IST
सार
बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायर हुआ पैकेट बंद दूध वितरित कर दिया गया। मरीजों की शिकायत के बाद मामले को जिला अस्पताल ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
एक्सपायर्ड दूध के साथ मरीज के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिला महिला अस्पताल में बुधवार को उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब एक्सपायर्ड दूध मरीजों में वितरित किया गया। इसके बाद तीमारदारों ने खूब हंगामा किया। इसके जानकारी होने पर प्रभारी सीएमएस ने कार्यदाई संस्था के वेंडर से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसव महिलाओं को सुबह-शाम दूध वितरण किया जाता है। इसके वितरण का जिम्मा एक संस्था को सौंपा गया है। उसी के कर्मचारी प्रत्येक मरीजों को दूध वितरण करते हैं। बुधवार को भी संस्था के वेंडर ने मरीजों में दूध वितरण किया।
विज्ञापन
इसी बीच शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा निवासी भर्ती मरीज के तीमारदार मनोज गुप्ता की दूध की तारीख पर नजर पड़ गई। उन्होंने इसकी जानकारी साथियों को दी। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी शिकायत प्रभारी सीएमएस से की। जिसके बाद प्रभारी सीएमएस ने कार्यदायी संस्था के वेंडर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बाबत जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. राशिद ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर संस्था के वेंडर से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा की स्थिति में ब्लैक सूची में डालने को कहा गया है। बलिया में कुछ दिन पहले मरीज को अस्पताल ले जाने के मामले में फंसा स्वास्थ्य विभाग इस घटना से एक बार फिर चर्चा में है।