फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher's home to three lakh theft

शिक्षिका के घर तीन लाख की चोरी

Mon, 27 Apr 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 27 Apr 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Teacher's home to three lakh theft
शहर कोतवाली थाने के चंद्रशेखर नगर कालोनी में रविवार की रात चोरों ने केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती आभूषण सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब घर के लोग वाराणसी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पड़ोस के लोगों ने परिवार वालों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। उधर नगर में इन दिनों तेजी से बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे-सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विजय प्रकाश श्रीवास्तव भूमि विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर तैनात है। उनकी बहन मीना श्रीवास्तव केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती में विज्ञान विषय की शिक्षिका हैं। जबकि पति बीएम श्रीवास्तव सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। पति-पत्नी दोनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में वाराणसी गए हुए थे।
विज्ञापन


रविवार की रात चोर मुख्य गेट के बगल के दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हो गए और बेडरूम, किचेन सहित अन्य कमरों का ताला तोड़ डाला। उन्होंने बेडरूम की दो आलमारी को तोड़कर उसमें रखा एक मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, सोने का लाकेट, सोने की अंगुठी, चांदी की थाली, 10 हजार रुपये नकद सहित करीब तीन लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह आस-पास के लोगों ने शिक्षिका मीना श्रीवास्तव के साथ ही पुलिस को भी दी। सूचना पर साढ़े 10 बजे वाराणसी से परिवार के सभी सदस्य पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देखा कि अंदर के सभी कमरों और आलमारी का ताला टूटा हुआ है। आलमारी में रखे गहने के साथ ही बैंक सहित अन्य कागजात गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed