फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher riding bike in tractor due to fog, death

कोहरे के चलते ट्रैक्टर में घुसा बाइक सवार शिक्षक, मौत

Mon, 21 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Teacher riding bike in tractor due to fog, death
कोहरे के चलते ट्रैक्टर में घुसा बाइक सवार शिक्षक, मौत
विज्ञापन

मऊ के मेउड़ी गांव से दुबारी स्थित स्कूल पर जाते वक्त हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेेंसी
भीमपुरा। कोहरे के कारण बाइक सवार शिक्षक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर ही मौत ही गई। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव के रहने वाला शिक्षक सोमवार की सुबह दुबारी स्थित स्कूल में जाते समय कोहरे के कारण कीड़िहरापुर इब्राहिमपट्टी मार्ग पर हब्सापुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे बाइक सहित चला गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव निवासी विपिन कन्नौजिया (32) मऊ जनपद के ही दुबारी स्थित एक निजी पॉलीटेक्निक स्कूल में शिक्षक था। वह प्रत्येक शनिवार को घर जाता था और सोमवार को स्कूल आता था। सोमवार की सुबह घर से वह बाइक से स्कूल के लिए निकला। वह जैसे ही भीमपुरा थाना क्षेत्र के कीड़िहरापुर इब्राहिमपट्टी मार्ग पर चक हब्सापुर के पास पहुंचा था कि कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर को नहीं देख पाया और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे चला गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना स्थल के पास चाय की दुकान पर बैठे लोगों ने शिक्षक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने मृतक के बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिक्षक परिवार में कोहराम मच गया। उधर, ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने इब्राहिमपट्टी पुलिस चौकी पर भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed