फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher accused of doing job on fake certificate arrested

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of doing job on fake certificate arrested
नगरा। नगरा पुलिस ने शनिवार को फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक को उसके घर गड़वार थाना क्षेत्र के चवरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ जनवरी 2020 में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नगरा थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि शिक्षक अवनीश कुमार भारद्वाज पुत्र कन्हैया लाल पर फर्जी प्रमाणपत्र पर शिक्षक की नौकरी करने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी नगरा द्वारा जनवरी माह में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। जिसके बाद से शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई। मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षक अपने घर ग्राम चवरी थाना गड़वार में मौजूद है। इसके आधार पर आरोपित शिक्षक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विभाग के स्तर से उक्त शिक्षक के प्रमाणपत्र की जांच करायी गई थी जिसमें शिक्षक का आगरा विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीएड का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed