फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   TD college president Rajesha ment discretion in Satishchandra

टीडी कालेज में राजेश्ा आैर सतीशचंद्र में विवेक अध्यक्ष

Sun, 27 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 27 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
TD college president Rajesha ment discretion in Satishchandra
नगर के टीडी कालेज, सतीश चंद्र कालेज, कुंवर सिंह में भारी गहमागहमी के बीच रविवार को चुनाव कराया गया। शाम को मतगणना के बाद टीडी कालेज में रोजश कुमार सिंह अध्यक्ष और अंबरीश ओझा महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन


सतीश चंद्र कालेज में विवेक कुमार पाठक अध्यक्ष्ा और सिरयाराम यादव ने महामंत्री के पद पर जीत का परचम लहराया।

छात्रसंघ चुनाव जीत के तत्काल बाद सभी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई। इसके बाद पुलिस की अभिरक्षा में उन्हें उनके घर तक छोड़ दिया गया।

नगर के टीडी कालेज में चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल 3973 मत पड़े जिसमें 11 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह को 1894 मत आैर प्रतिद्वंद्वी सचेंद्र प्रताप यादव को 619 मत  मिला।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर अंबरीश ओझा मोहित को 2079 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रशांत कुमार राय को 1789 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राजू वर्मा 1821 मत, पुस्तकालय मंत्री के पद पर उत्तम सिंह ने 1427 मत, कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर संदीप सिंह ने 1007 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कृषि संकाय पद पर मनीष प्रसाद एवं वाणिज्य संकाय पद अखिलेश गुप्त ने जीत दर्ज की। छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्राचार्य डा. बीके सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सतीश चंद्र कालेज में अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार पाठक को 846 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रवीण कुमार चौबे को 575 मत मिले है। महामंत्री के पद पर सियाराम यादव को 640 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समीर कुमार पांडेय 561 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद अंकित पांडेय को 756 मत, पुस्तकालय मंत्री के पद पर हृदय नारायण गु़प्ता को 734, कला संकाय प्रतिनिधि आकाश कुमार गुप्ता को 463 तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि को वैभव तिवारी ने 183 मत मिले।

चुनाव अधिकारी डा. उमेश सिंह ने जीत के बाद प्रमाण पत्र दिया। प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं कुंवर सिंह पीजी कालेज में कुल 1367 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव को 757 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनीत कुमार सिंह को 594 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार अजय कुमार यादव ने 163 मत से जीत दर्ज की है। जबकि महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार यादव को 888 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनु कुमार को 469 मत प्राप्त हुए है।

शैलेंद्र नेे 419 मत से जीत दर्ज कीराई है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार यादव को 890, पुस्तकालय मंत्री खुर्शीद अली को 473 तथा कला संकाय प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह ने 615 मत पाकर जीत दर्ज की।


चुनाव अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा ने मतगणना के बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। जबकि प्राचार्य डा. अंजनी कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed